सराय दिलावर के पुरे कोईली में रात्रि के समय घर में लगी आग, घरेलू सामान जला

डलमऊ रायबरेली। सराय दिलावर के ग्राम पुरे कोईली निवासी अमरनाथ पुत्र छिट्टन के घर में बीती रात करीब 11 बजकर 12 मिनट के आसपास अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी और स्वयं भी आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग से घर में रखा घरेलू सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial