डलमऊ (रायबरेली)। बुधवार को डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर गांव में नल पर पानी भरने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। गांव निवासी कृष्ण कुमार ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री नल से पानी भरने गई थी, तभी गांव का ही प्रमोद कुमार कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा और मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने आए घर के अन्य लोगों पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपित की तलाश की जा रही है।
डलमऊ में नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, कुल्हाड़ी से हमला, कई घायल
