लालगंज (रायबरेली)। बेहलनी चौराहा बाजार में आगामी 26 नवम्बर 2025 (बुधवार) को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का समय प्रातः 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक निर्धारित है। इस कार्यक्रम का आयोजन दीपक यादव (सोनू बेलहनी) पुत्र सुबेदार जे.एल. यादव, पूरे काली बेलहनी, लालगंज द्वारा किया जा रहा है। शिविर की सफलता हेतु सोनू ट्रेडर्स मुराई बाग, डलमऊ का विशेष सहयोग रहेगा।आयोजक ने अधिक से अधिक ग्रामीणों से शिविर में पहुँचकर लाभ उठाने की अपील की है।
लालगंज- निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 26 नवंबर को
