डलमऊ में रफ्तार का कहर: बाइक टक्कर के बाद डंपर ने युवक की ली जान, गांव में मचा कोहराम

डलमऊ (रायबरेली)।डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा डलमऊ–रायबरेली मार्ग पर स्थित रामबक्स सिंह स्मृति शिक्षा निकेतन स्कूल के निकट हुआ। गांव निवासी प्रदीप उर्फ ननकऊ पुत्र प्रेमलाल मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे मोटरसाइकिल से मुराईबाग जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने सड़क पर पड़े प्रदीप को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार राहुल पुत्र हरिश्चंद्र निवासी मधुकरपुर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial