प्रदीप की मौत पर सड़क पर फूटा गुस्सा: डलमऊ–रायबरेली मार्ग जाम, ठप रहा आवागमन

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ–रायबरेली मार्ग पर चौदह मील के पास डंपर की टक्कर से प्रदीप की मौत के मामले में मंगलवार को आक्रोश देखने को मिला। मृतक के परिजन और भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और झाड़ियां डालकर सड़क मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया। रोड जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन काफी देर तक बाधित रहा। गुस्साए परिजन और ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उनका आरोप था कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसा हुआ है, ऐसे में जब तक उचित कार्रवाई और आश्वासन नहीं मिलता, वे शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने देंगे। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया। काफी देर मान-मनौव्वल के बाद परिजन शांत हुए, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। पुलिस ने स्थिति सामान्य कर यातायात बहाल कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial