सेवा के मंच से सियासी वार: ऊंचाहार में यश पाण्डेय का विरोधियों पर तीखा प्रहार

ऊंचाहार (रायबरेली)। कड़ाके की ठंड के बीच समाजवादी पार्टी के युवा नेता यश पाण्डेय ने ऊंचाहार स्थित सैनी उत्सव लॉन में 1100 जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को कंबल वितरित कर समाजसेवा की मिसाल पेश की। यह कार्यक्रम उनके पिता स्वर्गीय राकेश पाण्डेय की स्मृति और प्रेरणा से आयोजित किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और मुस्कान देखने को मिली।इस अवसर पर यश पाण्डेय ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा ही सच्ची राजनीति है। उन्होंने ऊंचाहार के वर्तमान जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज का युवा न तो उज्ज्वल भविष्य देख पा रहा है और न ही रोजगार हासिल कर पा रहा है। इसके लिए लंबे समय से सत्ता में बैठे लोग जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहने वाले लोग युवाओं को रोजगार देकर दिखाएं, अन्यथा 2027 में जनता उन्हें करारा जवाब देगी।यश पाण्डेय ने यह भी कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए अपनी ही विचारधारा और मां समान पार्टी से गद्दारी कर जनता को धोखा दे चुके हैं, जिससे जनता को सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्रम में सुरेन्द्र तिवारी, मिश्रीलाल पासी प्रधान, बलवंत सिंह, राजकुमार चौधरी, राजेन्द्र यादव, नीरज चौरसिया, एकनाथ तिवारी, सोनू दीक्षित और कलराज मिश्र गौरा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial