जमुनीपुर चरुहार में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया, तृतीय कम्बल वितरण समारोह आयोजित

रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। रायबरेली जनपद के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जमुनीपुर चरुहार, गदागंज में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊंचाहार विधानसभा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मनोज कुमार पांडे रहे।गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन प्रतिनिधि प्रधान शिवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजू एवं पुष्पा सिंह के नेतृत्व में प्रधान निवास, जमुनीपुर चरुहार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया गया और देशभक्ति के माहौल में गणतंत्र दिवस मनाया गया।कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय हीरा सिंह एवं स्वर्गीय भगवती सिंह की स्मृति में आयोजित तृतीय कम्बल वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के जरूरतमंद ग्रामीणों को कम्बल वितरित किए गए, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिली और ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे।कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार सचान भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial