डलमऊ क्षेत्राधिकारी ने गदागंज थाने का किया त्रैमासिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाईं चाक-चौबंद

रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। डलमऊ सर्किल स्थित थाना गदागंज का त्रैमासिक निरीक्षण क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर, मालखाना, पुरुष एवं महिला बंदीगृह, आगंतुक कक्ष, महिला मिशन शक्ति कक्ष, विवेचना कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, पुलिस बैरक तथा कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव का विधिवत अवलोकन किया।निरीक्षण में थाना परिसर की साफ-सफाई एवं सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक व चाक-चौबंद पाई गईं। इसके पश्चात क्षेत्राधिकारी ने थाने के पुलिस उपनिरीक्षकों, हेड कांस्टेबलों, कांस्टेबलों एवं महिला आरक्षियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मिशन शक्ति फेज 5.0 पर विशेष ध्यान देने तथा साइबर ठगी से आमजन को बचाने के लिए नए दिशा-निर्देश दिए गए।इसके अलावा थाना परिसर में विकसित की जा रही वाटिका का भी निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन एवं कार्यशैली की सराहना करते हुए थाना प्रभारी दयानंद तिवारी को एक कुशल एवं प्रशंसनीय प्रशासनिक अधिकारी बताया और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की खुले दिल से प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial