तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटी को कुचला, मौके पर दोनों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

रायबरेली। रायबरेली जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूल जा रही मां-बेटी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, बिटान अपनी दो बेटियों अनुष्का और आराध्या को ज्ञान विद्या मंदिर स्कूल छोड़ने जा रही थीं। जैसे ही वे थुलवांसा चौराहा पहुंचीं, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां और बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन वहां मौजूद राहगीरों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को रोक लिया और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।सूचना मिलते ही महराजगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial