एमजे फिटनेस एकेडमी अंडर 15 फुटबॉल टूर्नामेंट का लालगंज में हुआ शुभारंभ!

चेयरमैन सरितागुप्ता ने फीता काटकर मैच का किया शुभारंभ!

रायबरेली। लालगंज कस्बे के बरदाही मोहल्ले में एमजे फिटनेस एकेडमी के द्वारा अंडर 15 फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया । फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता एस के टाइगर (भानु) में बताया कि प्रथम फुटबॉल मैच एमसीएफ रेल कोच वर्सेस एसएससी जूनियर बरदाही लालगंज के मध्य खेला गया जिसमें एसएससी जूनियर की टीम ने पेनाल्टी के माध्यम से जीत हासिल की। वही दूसरे मुकाबले में मुख्य अतिथि अफजल इदरीशी पत्रकार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया! दूसरा मुकाबला माइकल स्पोर्टिंग क्लब नवरंग पुर वर्सेस लाइगर स्पोर्टिंग क्लब रणगांव के मध्य खेला गया! जिसमें माइकल स्पोर्टिंग क्लब ने जीत हासिल की ! इस मौके पर चेयरमैन सरितागुप्ता ,दीपेंद्र गुप्ता (प्रतिनिधि)डॉक्टर अताहुर रहमान, राजेश गब्बर सभासद,अफजल इदरीशी पत्रकार,एस.के. टाइगर( भानु) अजय, विमल, अंकुश कुमार, तनु, केडी, दिलीप, अखिलेश, आयुष ,कोमल, इत्यादि तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial