डलमऊ (रायबरेली)। ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद बेलहनी के ग्राम प्रधान अखिलेश यादव को ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन, उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव/प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष विवेक चंद्र अवस्थी द्वारा कार्यकारिणी के निर्णय के तहत की गई।अखिलेश यादव को पंचायत प्रतिनिधित्व, ग्राम समाज सेवा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके सक्रिय योगदान और प्रभावी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।इस अवसर पर अखिलेश यादव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व और सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज को मजबूत करने और ग्रामीण विकास कार्यों को नई दिशा देने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
अखिलेश प्रधान बने प्रदेश सचिव/प्रवक्ता, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा
