मोतियाबिंद ऑपरेशन तक मुफ्त! विकास सिंह का बड़ा सामाजिक प्रयास
डलमऊ (रायबरेली)।घुरवारा में शुक्रवार को समाजसेवी विकास सिंह के नेतृत्व में एक विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी के तत्वावधान में जूनियर स्कूल के सामने आयोजित हुआ, जहां सुबह से ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।शिविर में कुल 500 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई। इस दौरान 20 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, 50 मरीजों को दवाइयां दी गईं, जबकि 40 लोगों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। अनुभवी डॉक्टरों की टीम डॉ. जी.एल. मिश्रा, डॉ. गोविंद, डॉ. शिवम कुशवाहा और रामखेलावन ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया। इस आयोजन में सतगुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट की टीम का विशेष सहयोग रहा। समाजसेवी विकास सिंह की इस पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। खास बात यह है कि वे इस तरह के निःशुल्क चिकित्सा शिविर साल में कई बार आयोजित कराते हैं, जिससे सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलता है। उनका उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न रहे। यह शिविर मानव सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आया है।
