डलमऊ (रायबरेली)। इलाहाबाद रोड स्थित भीमगंज मैदान रेलवे फाटक पर आयोजित डलमऊ प्रीमियर लीग (डीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। फाइनल मुकाबले में मटियारा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि बेलाखारा की टीम उपविजेता रही।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श स्कूल के प्रबंधक किशोरी लाल यादव एवं प्रधानाचार्य राकेश यादव उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को निखारने का मंच देती हैं।टूर्नामेंट के दौरान क्षेत्रीय खेल प्रेमियों की भारी भीड़ मैदान पर मौजूद रही। आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी टीमों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।
डीपीएल फाइनल में मटियारा का जलवा, बेलाखारा को हराकर चमका खिताब
