रायबरेली में यातायात जागरूकता रैली को यातायात प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने दिखाई हरी झंडी

रायबरेली। यातायात माह नवंबर के तहत पुलिस लाइन रायबरेली से यातायात प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि अपने जीवन के साथ खिलवाड़ न करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट जरूर लगाएं और सभी यातायात नियमों का पालन करें। यह रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर जिला अस्पताल चौराहा, खालसा चौक, सुपर मार्केट, घंटाघर, कोतवाली, बस स्टॉप होते हुए कानपुर रोड से वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई। यातायात माह के दौरान यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
यातायात प्रभारी इंद्रपाल सिंह के निर्देशन में शहर में बड़ी गाड़ियों से ब्लैक फ़िल्म उतरवाने की कार्रवाई की जा रही है, साथ ही ओवरस्पीड वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial