लालगंज (रायबरेली)। लालगंज क्षेत्र के बहाई गांव में एक बीमार गाय पिछले कई दिनों से कामतू के घर के पास सड़क किनारे पड़ी हुई है, लेकिन किसी अधिकारी ने अब तक उसकी सुध नहीं ली। गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने इस बारे में कई बार ग्राम प्रधान और ब्लॉक के अधिकारियों को सूचना दी, मगर कोई मदद नहीं मिली। गाय की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में नाराज़गी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बीमार गाय के इलाज की तुरंत व्यवस्था करने की मांग की है।
बीमार गाय की सुध नहीं ले रहे जिम्मेदार, हफ्तों से सड़क किनारे पड़ी है पशु
