रायबरेली।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी तीन दिवसीय दौरे पर रायबरेली आ रहे हैं। सोमवार को वह लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा रायबरेली पहुंचेंगे, जहां भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अपने दौरे के दूसरे दिन 20 जनवरी को राहुल गांधी एक क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के बाद उनके नगर पालिका अध्यक्ष के आवास पर जाने की भी संभावना जताई जा रही है।इसके अलावा राहुल गांधी ऊंचाहार क्षेत्र के रोहनिया गांव में आयोजित मनरेगा चौपाल में शामिल होंगे, जहां वह ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और योजनाओं की जमीनी हकीकत से रूबरू होंगे।दौरे के अंतिम दिन यानी 21 जनवरी को भुएमऊ गेस्ट हाउस में राहुल गांधी बैठक करेंगे, जिसमें पार्टी की रणनीति और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद वह वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी के आगमन को लेकर प्रशासन और कांग्रेस संगठन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
रायबरेली आ रहे राहुल गांधी, सियासत के साथ खेल और विकास पर रहेगा फोकस
