कार्तिक पूर्णिमा मेले में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए समाजसेवी अनुष्ठान सिंह ने किया सम्मान समारोह

डलमऊ (रायबरेली)। ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को समाजसेवी अनुष्ठान सिंह ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने मेले की सफलता में योगदान देने वाले कर्मियों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष पंडित बृजेश यादव, शुभम गौड़, बॉबी पंडित, इंस्पेक्टर डलमऊ श्याम कुमार पाल, लिपिक सोहराब अली, सतीश जायसवाल, नीरज यादव, आशीष श्रीवास्तव समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समाजसेवी अनुष्ठान सिंह ने कहा कि मेले के सफल आयोजन में सभी कर्मचारियों एवं नागरिकों का योगदान सराहनीय रहा है। ऐसे प्रयास समाज में सेवा भावना और आपसी सहयोग की मिसाल पेश करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial