रायबरेली।होली के त्योहार पर इस बार रायबरेली जिले में शराब बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार देसी, अंग्रेजी और बीयर मिलाकर करीब 13 करोड़ 34 लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में करीब 9 करोड़ रुपये अधिक बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि मार्च की शुरुआत में होली का पर्व पड़ने और मौसम अनुकूल होने के कारण शराब की बिक्री में अचानक तेजी देखने को मिली। जिले भर की दुकानों पर त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शराब की खरीदारी की, जिससे बिक्री के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए।जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि होली के मौके पर देसी, अंग्रेजी और बीयर की बिक्री में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार इस बार की बिक्री पिछले वर्षों की तुलना में सबसे अधिक रही।
होली पर रायबरेली में टूटा शराब बिक्री का रिकॉर्ड, पियक्कड़ों ने 13.34 करोड़ की उड़ाई बोतलें
