बहादुरपुर में डीएम की ग्राम चौपाल: “गाँव की समस्या का गाँव में समाधान” पर जोर

News Plus Report | रायबरेली

रायबरेली की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने अमांवा ब्लॉक के बहादुरपुर गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य “गाँव की समस्या का गाँव में समाधान” के तहत ग्रामीणों की शिकायतों का मौके पर ही निराकरण करना है, ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।जिलाधिकारी ने बताया कि चौपाल के माध्यम से पेंशन (वृद्धा, विधवा, दिव्यांग), आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड समेत विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही जनसुनवाई के जरिए प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत किया जा रहा है।उन्होंने पंचायत, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पेयजल से जुड़े मुद्दों पर ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर गांव की संकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial