रायबरेली न्यूज प्लस रिपोर्ट। रायबरेली सदर की विधायक अदिती सिंह के प्रयासों से शहर की बहुचर्चित जेल रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। नगर पालिका परिषद के अधीन रही यह करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क बजट के अभाव में पिछले ढाई वर्षों से अधूरी पड़ी थी।विधायक अदिती सिंह ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर निर्माण कार्य शुरू कराने का आग्रह किया। उनके प्रयासों के बाद सड़क को नगर पालिका से हटाकर लोक निर्माण विभाग (PWD) को सौंप दिया गया है।यह सड़क शहर की लगभग 15 प्रतिशत ट्रैफिक को संभालती है और आसपास कई निजी अस्पताल होने के कारण मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के सहयोग से हुए इस निर्णय के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। विधायक ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण और सतत निगरानी की भी बात कही
रायबरेली की जेल रोड को मिली नई रफ्तार: विधायक अदिती सिंह के प्रयास से PWD को सौंपा गया निर्माण कार्य
