न्यूज प्लस रिपोर्ट का असर, ऐहार PHC में तैनात किए गए एमबीबीएस डॉक्टर

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। न्यूज प्लस रिपोर्ट में प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से एमबीबीएस डॉक्टर मनीष सिंह को ऐहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भेजा गया। इस दौरान डॉक्टर मनीष सिंह ने कुल 43 मरीजों का उपचार किया।गौरतलब है कि इससे पहले ऐहार PHC में एमबीबीएस डॉक्टर की तैनाती न होने से क्षेत्रीय मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था या आयुष चिकित्सकों से उपचार लेना पड़ता था।डॉक्टर की तैनाती से ग्रामीणों में राहत देखने को मिली है, हालांकि ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से ऐहार PHC में स्थायी एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति की मांग दोहराई है, ताकि क्षेत्र के लोगों को नियमित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial