सरेनी में टॉपर बेटी का सम्मान: मनीष देव पाल पहुंचे घर, मिठाई खिलाकर बढ़ाया हौसला

डलमऊ रायबरेली। विधानसभा सरेनी के विधायक के भावी प्रत्याशी मनीष देव पाल ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद रायबरेली में छठवां स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली छात्रा उम्मे हबीबा को उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रा को बुके भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मनीष देव पाल ने कहा कि उम्मे हबीबा ने कठिन परिश्रम और लगन से यह उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन से छात्रा ने यह मुकाम हासिल किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने भी छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विमल यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial