बलीपुर बाजार डलमऊ में स्व. अवधेश सिंह की पुण्य स्मृति में 10 वर्षों से लगातार लग रहा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विकास सिंह–जूही सिंह की मिसाल बनी सेवा

डलमऊ रायबरेली। डलमऊ तहसील क्षेत्र के बलीपुर बाजार में स्वर्गीय अवधेश सिंह की पुण्य स्मृति में विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक विकास सिंह द्वारा आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर एक बार फिर सेवा और समर्पण का उदाहरण बना। उल्लेखनीय है कि विकास सिंह बीते करीब 10 वर्षों से लगातार यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराते आ रहे हैं, जिससे हजारों जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल चुका है।इस शिविर में हर वर्ष लगभग 10 से 15 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था की जाती है, ताकि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्र के लोगों को बड़े शहरों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क मिल सकें। शिविर में हृदय रोग, हड्डी रोग, सामान्य रोग, नेत्र, नाक-कान-गला एवं अन्य विशेषज्ञ रोगों के चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया। वहीं फाइब्रोस्कैन, पीएफटी, आंखों की जांच, ब्लड शुगर, ईसीजी, हीमोग्लोबिन, बीएमडी एवं यूरिक एसिड जैसी जांचें निःशुल्क की गईं।कार्यक्रम में नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त, वानर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह, अनुराग पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का सम्मान भी किया गया। इस दौरान आयोजक विकास सिंह के साथ उनकी पत्नी जूही सिंह भी पूरे मनोयोग से व्यवस्थाओं में जुटी रहीं। जिले के नामचीन चिकित्सकों की मौजूदगी और शक्ति नर्सिंग इंस्टीट्यूट के छात्रों की सहभागिता ने शिविर को और सफल बनाया। इस मौके पर राजन सिंह, राजेश सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, जितेंद्र पटेल, अभय सिंह, धीरज सिंह, शोभित कुमार, मुशीर अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial