रायबरेली: एसआईआर को लेकर विपक्ष पर बरसे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राहुल गांधी को बताया ‘सिरफिरा सांसद’

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने सीधे तौर पर रायबरेली से सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उन्हें “सिरफिरा सांसद” करार दिया।मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि रायबरेली सांसद राहुल गांधी एसआईआर के विरोध में पैदल यात्रा तक कर चुके हैं, लेकिन बिहार चुनाव में जनता ने विपक्ष को उनकी हैसियत बता दी। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद राहुल गांधी और विपक्षी दल एसआईआर का विरोध कर रहे हैं, जो जनता को गुमराह करने की कोशिश है।मंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आगे जो भी एसआईआर का विरोध करेगा, उसका सूपड़ा भी जनता इसी तरह साफ करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के संसाधनों पर देश की जनता का अधिकार है, न कि बांग्लादेश या अन्य देशों से आए घुसपैठियों का।स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह जीआईसी ग्राउंड में आयोजित 14वें रायबरेली महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने यह बयान दिया। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial