डलमऊ (रायबरेली)। ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों के बीच मानवता की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी डॉ. रहमान ने एक बार फिर दिल जीत लिया। डॉ. रहमान ठंड से परेशान मनोज उतरावां के पास पहुंचे और उन्हें ₹2100 की आर्थिक सहायता के साथ कंबल प्रदान किया। ठिठुरती जिंदगी के लिए यह सहायता सिर्फ जरूरत पूरी करने तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह भरोसा भी बनी कि आज के समय में इंसानियत अभी जिंदा है। मदद पाकर मनोज के चेहरे पर राहत और संतोष साफ नजर आया।डॉ. रहमान इस समय जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी हैं और लगातार समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे बिना किसी भेदभाव के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। उनका कहना है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही उनका उद्देश्य है। स्थानीय लोगों ने डॉ. रहमान की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सच्ची मानव सेवा बताया।
इंसानियत अभी ज़िंदा है: डॉ. रहमान बने मनोज के लिए ठंड में सहारा
