डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ कोतवाली परिसर में कोतवाल श्याम कुमार पाल के स्थानांतरण के अवसर पर एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य, आशीष सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं पुलिस कर्मियों ने कोतवाल श्याम कुमार पाल को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विदाई समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने कहा कि “कोतवाल श्याम कुमार पाल ने अपने कार्यकाल में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के साथ-साथ आम जनता से संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार किया। उनका कार्यकाल सराहनीय रहा है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे नई तैनाती स्थल पर भी इसी निष्ठा और ईमानदारी से सेवाएं देंगे।” कार्यक्रम के दौरान चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार, डलमऊ चौकी इंचार्ज विनय पाठक, एसएसआई अबरार अहमद, सैयद नसीरुद्दीन, अतुल त्रिपाठी, अमित कुमार, रुस्तम सिंह, सुमित राठी, पीयूष, गजेंद्र तोमर सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
डलमऊ कोतवाली में सम्मान और विदाई का पल, कोतवाल श्याम कुमार पाल हुए सम्मानित
