रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। स्वर्गीय अवधेश सिंह की पुण्य स्मृति में आगामी शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को बलीपुर बाजार में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर इंडियन मेडिकल एसोसियेशन रायबरेली, सिमहँस हॉस्पिटल, मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ, रीजेन्सी हॉस्पिटल कानपुर एवं संकुश कैंसर हॉस्पिटल रायबरेली के संयुक्त सहयोग से आयोजित होगा।शिविर में सुबह 11:00 बजे से 03:00 बजे तक हृदय रोग, हड्डी रोग, सामान्य रोग, आंख, नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही फाइब्रोस्कैन, पीएफटी, सहित कई महत्वपूर्ण जांचें भी निःशुल्क की जाएंगी। शिविर में उपलब्ध प्रमुख जांचें आंखों की जांच ब्लड शुगर, ईसीजी, हीमोग्लोबिन, बीएमडीयूरिक एसिडबीएमआई
समाजसेवी विकास सिंह की पहल। इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन विकास कंस्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा किया जा रहा है। समाजसेवी विकास सिंह द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की यह सराहनीय पहल स्थानीय नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी। उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए क्षेत्र के लोग इस आयोजन की प्रशंसा कर रहे हैं।शिविर में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
