रायबरेली में सनसनीखेज हत्याकांड: पति के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, घर में ही गड्ढा खोदकर दफनाया शव

न्यूज़ प्लस रिपोर्ट (डिजिटल डेस्क) | रायबरेली

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के डलमऊ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, वारदात पर पर्दा डालने के लिए आरोपियों ने शव को घर के अंदर ही गड्ढा खोदकर दफना दिया।

क्या है पूरा मामला?

​मामला डलमऊ के बेलहनी ग्राम पंचायत स्थित ‘पूरे रजऊ’ गाँव का है। जानकारी के मुताबिक:पूरे रजऊ निवासी रीता की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व भदोखर थाना क्षेत्र के कुरचनना मऊ निवासी रामप्रकाश पासवान से हुई थी, जिनसे उनके दो बेटे हैं।पिछले 4 वर्षों से रीता अपने पति से अलग होकर अपने मायके में रह रही थी।इस दौरान रीता के बाबा का पुरवा (कटघर) निवासी अमित रैदास से प्रेम संबंध बन गए और दोनों साथ रहने लगे। दोनों की एक पुत्री भी है।​पुलिस के अनुसार, रीता का पति रामप्रकाश भी समय-समय पर मायके आता-जाता रहता था।

29 जुलाई की रात को दिया वारदात को अंजाम

​बताया जा रहा है कि 29 जुलाई की रात रीता के घर पर उसका पति रामप्रकाश और प्रेमी अमित रैदास दोनों मौजूद थे। किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद रीता और रामप्रकाश ने मिलकर अमित की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी।​हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से आरोपियों ने कमरे के अंदर ही गड्ढा खोदा और शव को गाड़ दिया।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाला गया शव

​घटना की भनक लगते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुँची। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कमरे की खोदाई करवाकर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दंपती (पति-पत्नी) को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस का बयान:

क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला त्रिकोणीय प्रेम संबंध और आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial