रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। मतदाता सूची में नाम न होने पर भड़के एक भाई बहन ने एसआईआर के कार्य में लगी आंगनबाड़ी कार्यकत्री से मारपीट करते हुए फॉर्म फाड़कर फेंक दिये। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।मामला डीह थाना क्षेत्र के पूरे पंडित मजरे रोखा गांव का है। महिला बीएलओ विमलेश कुमारी ने बताया कि वह गांव में बूथ संख्या 75 प्राथमिक विद्यालय पूरे कुंडल में 8 दिसम्बर को एसआईआर फार्म मैपिंग का कार्य कर रही थी । इसी बीच मनीष अपने एक साथी के साथ वहां आ पहुंचा और पूछने लगा कि मेरी बहन का नाम लिस्ट में क्यों नहीं है ? तब विमलेश ने बताया कि तुम्हारा निवास ग्राम मुंडीपुर थाना ऊंचाहार में है ।अभी तुम्हारी बहन का नाम मतदाता सूची में नहीं है। इस पर मनीष अपनी बहन प्रीति पत्नी शिवम निवासी पूरे पंडित के साथ आई और मारपीट शुरू कर दी और साथ में एसआईआर के फॉर्म को फाड़ के तालाब में फेंक दिया। जिससे एसआईआर कार्य बाधित हो गया। इस मामले में डीह थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता विमलेश कुमारी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
मतदाता सूची में नाम न होने पर भड़के भाई–बहन, आंगनबाड़ी कार्यकत्री से मारपीट—फॉर्म फाड़कर फेंके, तीन पर मुकदमा
