डलमऊ नगर पंचायत बोर्ड बैठक संपन्न, विकास प्रस्तावों पर बनी सहमति

डलमऊ रायबरेली। शुक्रवार को नगर पंचायत डलमऊ की बोर्ड बैठक अध्यक्ष पं० बृजेश दत्त गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सभी सम्मानित सभासद व कर्मचारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में वार्ड नं०-1 मोहल्ला खटिकाना के सभासद शिवबक्स सोनकर ने पेयजल समस्या को लेकर दो समरसेबल बोरिंग का प्रस्ताव रखा, जिस पर अध्यक्ष ने शीघ्र कार्य कराने का आश्वासन दिया। साथ ही बारात घर तथा सड़क निर्माण कार्य कराने की बात कही। वार्ड नं०-2 टिकैतगंज की सभासद राजवती सोनकर ने साफ-सफाई, अलाव तथा अधूरी सड़कों के निर्माण का मुद्दा उठाया। वार्ड नं०-5 मियांटोला के सभासद विनीत जायसवाल ने दो समरसेबल बोरिंग व इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा। वार्ड नं०-6 आदर्श नगर की सभासद देवनन्दिनी यादव ने जलभराव समस्या व बारात घर के सौंदर्यीकरण की मांग की, जिस पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग कराने की घोषणा की गई। वार्ड नं०-8 शेखवाड़ा के सभासद मो० शकील अहमद ने बारात घर, नाली मरम्मत व सीढ़ी निर्माण के प्रस्ताव रखे। वार्ड नं०-9 कृष्णा नगर की सभासद सोनम यादव ने सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिसे 15वें वित्त आयोग से कराने की बात कही गई। वार्ड नं०-10 शंकर नगर की सभासद सुनीता जायसवाल ने नाली, खड़ंजा व समरसेबल लगवाने की मांग रखी, जिस पर अध्यक्ष ने सहमति दी। अध्यक्ष पं० बृजेश दत्त गौड़ ने बताया कि नगर क्षेत्र में लगभग 50 लाख रुपये से नाली निर्माण तथा 15वें वित्त आयोग से करीब 20 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराया जाएगा। ठंड को देखते हुए नगर में अलाव जलवाए जा रहे हैं और निराश्रित लोगों के लिए डल पार्क में रैन बसेरा बनाया गया है। उन्होंने नगर की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात व भविष्य की विकास योजनाओं की भी जानकारी दी। बैठक में सभासदगण शिवबक्स सोनकर, राजवती सोनकर, विनीत जायसवाल, देवनन्दिनी यादव, सोनम यादव,  मो० शकील अहमद, सुनीता जायसवाल तथा लिपिक शोहराब अली उपस्थित रहे।

Show quoted text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial