रायबरेली में बाबा साहेब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम, संविधान पर हुई चर्चा

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हर वर्ष की तरह इस बार भी हाथी पार्क चौराहा पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद पार्टी कार्यालय, सुपरमार्केट रायबरेली में संविधान पर चर्चा का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। भारती ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।वहीं हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भले ही बिहार चुनाव में हार मिली हो, लेकिन उत्तर प्रदेश में सपा मजबूती से जीत दर्ज कर रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial