रायबरेली के डलमऊ में चोरी से हड़कंप, 7–8 लाख के जेवरात और नगदी गायब

डलमऊ(रायबरेली)।डलमऊ के पूरे कालू मजरे तेरूखा निवासी देश राज पुत्र बाबूलाल के घर में बीती रात चोरी की एक बड़ी वारदात हुई। चोरों ने घर से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों और दस हजार रुपये नगद चुरा लिए। चोर घर के पीछे की दीवार के सहारे छत पर चढ़े और जीने के रास्ते अंदर दाखिल हुए चोरी की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। चोरों ने सुनियोजित तरीके से घर में प्रवेश किया। उन्होंने सीधे अलमारी को निशाना बनाया और उसका ताला तोड़ दिया। अलमारी में रखे सभी कीमती सामान को चोरों ने खंगाल डाला। चोरी हुए सामान में गले का हार, झुमका, टीका, एक सोने की अंगूठी, पायल, हाफपेटी और नाक का फूल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, छह चांदी की अंगूठियां भी चोर अपने साथ ले गए। आभूषणों के साथ-साथ, दस हजार रुपये नगद भी चोरों ने हाथ साफ किया। परिवार के अनुसार, चोरी गए आभूषणों की कुल कीमत सात से आठ लाख रुपये है इस घटना ने क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial