लालगंज (रायबरेली)। डलमऊ ब्लॉक के अंतर्गत ऐहार गांव में स्थित बड़ा शिवाला ऐहार बाजार में होली मिलन का कार्यक्रम रविवार को जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी डलमऊ प्रथम आशीष पाण्डेय के द्वारा कराया गया | होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में ऐहार,भीरा गोविंदपुर , तेरूखा, लोनारी, मधुकरपुर ,बरस, गंगापुर, कठोइया , टिकरान, सोहवल सहित ग्रामसभाओं के लोगों ने होली मिलन कार्यक्रम में उपस्थित रहे | वही कार्यक्रम की लोगों द्वारा सराहना करते हुए कहा गया कि यह होली मिलन समारोह एक दूसरे के प्रेम ,उत्साह ,उमंग व भाईचारे के इस त्योहार को और गति देने का कार्य आशीष पाण्डेय द्वारा किया गया | कार्यक्रम के आयोजक आशीष पाण्डेय ने बताया कि छोटे से कार्यक्रम में आप सभी देव तुल्य जनता जनार्दन का जो प्रेम व आशीर्वाद मुझे आकर आप लोगों द्वारा दिया गया है यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है और विश्वास दिलाता हूं कि आपका यह प्यार सदैव संजोए कर रखूंगा और क्षेत्र की समस्याओं सहित अपने लोगों के बीच में सुख दुख का सहभागिता पूरी तरह से निभाने की कोशिश करूंगा | वही दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि यह होली पर्व एकता और अखंडता के साथ एक दूसरे के प्रेम , सौहार्द की प्रतीक है | समाजसेवी बबलू सिंह निवासी भीरा ने कहा कि यह जनसमूह बता रहा है कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है तो अब हम सब एक समूह में आकर अब की जिला पंचायत डलमऊ प्रथम में आशीष पाण्डेय को भारी मतों से विजई बनाकर क्षेत्र के विकास में एक नई आयाम दिया जाएगा | पूर्व प्रधान खरगापुर रामजस यादव ने कहा कि होली मिलन एक लोगों में प्रेम उत्साह देखने को मिलता है इसी क्रम में यह प्रेम सदैव सभी धर्म के साथ मिलकर मानना चाहिए | वही कार्यक्रम का कुशल संचालक जितेंद्र मोहन त्रिपाठी द्वारा किया गया संचालक ने कार्यक्रम की गति देने के साथ अपने मुखारबिंदु से शोभा बढ़ाई | कार्यक्रम में क्षेत्र से आए भगुवार टीमों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए एक साथ बैठने की प्रेरणा दी | इस मौके पर श्याम मनोहर शुक्ला ,देवेंद्र मोहन त्रिपाठी, सदन त्रिवेदी ,मोहम्मद शेर अली, मोहम्मद फारूक, चेतन सिंह, राजू सिंह, भाऊ सिंह ,दीपू सिंह प्रधान बरस,शिव प्रताप यादव प्रधान मधुकरपुर ,सचिन यादव पूर्व प्रधान बरस ,शेखर सिंह पूर्व प्रधान कठोइया ,अनिल सिंह प्रधान टिकरान,कमलेश लोधी ,उमेश मौर्य प्रधान तेरूखा ,राम अवध पासवान ,बच्चा द्विवेदी ,अजय पांडे, गुड्डू त्रिपाठी कोटेदार भीरा , धीरज सिंह, गुड्डू त्रिपाठी, साधोले शुक्ला, गिरीश शुक्ला ,सुशील शुक्ला, दीप प्रकाश शुक्ला, शैलेंद्र अग्निहोत्री ,अजय मिश्रा इत्यादि हजारों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे |
ऐहार के बड़ा शिवाला में सजा होली मिलन समारोह, कई गांवों की फगुवार टीमों ने बढ़ाई रौनक
