महराजगंज। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 21 साल की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भपात के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद प्रेमी ने लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से उसकी करतूत पकड़ी गई। पुलिस ने आरोपी प्रेमी और क्लिनिक कर्मी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।7 महीने की गर्भवती थी युवतीमामले में सामने आया है कि युवती व श्याम नामक युवक के बीच प्रेमसंबंध थे। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने और युवती 7 महीने की गर्भवती हो गई।जब यह बात परिजनों तक पहुंची, तो उन्होंने श्याम से बातचीत की। श्याम ने उन्हें झांसा देते हुए सुरक्षित गर्भपात कराने का आश्वासन दिया और किसी को भी जानकारी न होने की बात कही।गुप्त क्लिनिक में कराया गया गर्भपात, बिगड़ी तबीयतश्याम युवती को लेकर निचलौल थाना क्षेत्र के यादव चौराहा स्थित गुप्ता क्लिनिक पहुंचा, जहां कथित तौर पर गर्भपात कराया गया। प्रक्रिया के बाद युवती की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।युवती की मौत के बाद क्लिनिक संचालक डॉक्टर मौके से फरार हो गया।लाश ठिकाने लगाते पकड़े गए आरोपीयुवती की मौत के बाद श्याम ने क्लिनिक के एक स्टाफ के साथ मिलकर उसकी लाश को छुपाने की कोशिश की। दोनों ने शव को सड़क किनारे एक गड्ढे में फेंक दिया और वहां से भागने लगे।लेकिन घटना को स्थानीय लोगों ने देख लिया। उन्होंने तुरंत दोनों को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी।क्लिनिक सील, संचालक फरारपुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गुप्ता क्लिनिक को सील कर दिया गया है और फरार संचालक की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
महराजगंज: गर्भपात के दौरान 21 वर्षीय युवती की मौत, प्रेमी ने लाश गड्ढे में फेंकी; लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
