डलमऊ में गंगा समग्र अवध प्रांत की बैठक संपन्न, विविध समुदायों के लोगों को किया गया सम्मानित

डलमऊ रायबरेली। पतित पावनी मां भागीरथी के पावन तट पर गंगा समग्र अवध प्रांत की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अवध प्रांत के सहसंयोजक कमल भाई के सानिध्य में हुई, जिसमें गंगा संरक्षण और स्वच्छता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में गंगा प्रहरी, निषाद समाज, तीर्थ पुरोहित समाज, माली, नाविक, डोमराजा, नाई समुदाय सहित कई वर्गों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सहसंयोजक कमल भाई ने सभी समुदाय के प्रतिनिधियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और गंगा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि गंगा हमारी आस्था और संस्कृति की धरोहर हैं, इसलिए समाज के प्रत्येक वर्ग की जिम्मेदारी है कि वे गंगा संरक्षण में अपना योगदान दें।इस मौके पर माधवेन्द्र मिश्र, जिला संयोजक गंगा समग्र,
अमित मिश्र, मनोज सोनकर, अंकिल दिक्षित, पप्पू निषाद, मानोज नाई, लाल माली, चन्द्र पंडा, सन्त राम पाल, राजेश निर्मल, प्रेम नारायण, पुकुन शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial