रायबरेली (डलमऊ)। डलमऊ क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सराय दिलावर गांव निवासी आशिक, उनकी पत्नी शाहीन बानो और बेटा आरशम की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। तीनों की असमय मौत से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी अनुष्ठान सिंह जहाजी मृतक परिवार के घर पहुँचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने दुख की घड़ी में परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। अनुष्ठान सिंह ने कहा कि यह हादसा अत्यंत हृदयविदारक है और परिवार की इस पीड़ा में पूरा क्षेत्र उनके साथ खड़ा है।
डलमऊ सड़क हादसे में तीन की मौत, समाजसेवी अनुष्ठान सिंह जहाजी ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
