गदागंज पुलिस ने चोरी के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। गदागंज थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चोरी के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गदागंज पुलिस टीम ने चोरी के मुकदमे में वांछित बीएनएस अभियुक्त आशुतोष उर्फ पंडित यादव पुत्र राजकुमार यादव (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम एकडला पुरवा को ग्राम तारापुर के पास गन्ने के खेत से गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 वी-क्रॉस आर्म्स पोल, 11 इंसुलेटर, 10 होल्डिंग फ्लेक्स तथा 16 नट-बोल्ट बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक प्रकाश पांडे, उप निरीक्षक गिरीशपाल तथा हेड कांस्टेबल यशवंत सिंह शामिल रहे। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि चोरी के सामान के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial