मिल एरिया में खुलेआम जुआ, वीडियो वायरल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

रायबरेली। जहाँ एक तरफ रायबरेली के पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह जिले में कानून-व्यवस्था को सख्त और पारदर्शी बनाने की दिशा में लगातार मुहिम चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मिल एरिया थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। छत्ता का पुरवा में नदी किनारे खुलेआम जुआ खेले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई लोग जुए की बाजी लगाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्र में यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि थाना क्षेत्र में इस तरह जुआ खेला जा रहा है, तो यह कहीं न कहीं हल्का दरोगा और संबंधित सिपाहियों की लापरवाही दर्शाता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की भूमिका पर सीधे सवाल उठने लगे हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि एसपी रायबरेली डॉ. यशवीर सिंह इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं। कार्रवाई होगी या नहीं — यह आने वाला समय तय करेगा, लेकिन वायरल वीडियो ने पुलिस की फील्ड मॉनिटरिंग पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial