अब चीनी मांझा बना ‘कातिल’, योगी सरकार ने मौत पर हत्या का दिया आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चीनी मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और मौतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में चीनी मांझे के इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि चाइनीज मांझे की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत होती है, तो ऐसे मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश भर में अभियान चलाकर चीनी मांझे की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके तहत छापेमारी कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।सीएम योगी ने कहा कि चीनी मांझा आम जनता, खासकर बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा है और इसमें लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में विशेष अभियान शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है।

News Plus Report

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial