धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरों पर भड़कीं अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी, बोलीं,यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है

मुंबई।
सोशल मीडिया और कुछ टीवी चैनलों पर अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरें चलाए जाने के बाद बॉलीवुड और राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई। इस पूरे मामले पर अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने कड़ी नाराज़गी जताई है।हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा —

“जो हो रहा है, वो माफी के लायक नहीं है। जिम्मेदार चैनल झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं। धर्मेंद्र जी का इलाज चल रहा है और वे ठीक हो रहे हैं। यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उसकी निजता की जरूरत का सम्मान करें।”

उनका यह बयान तब आया जब गीतकार जावेद अख्तर सहित कई प्रमुख हस्तियों ने एक्स पर श्रद्धांजलि पोस्ट कर दी थी, जबकि परिवार की ओर से धर्मेंद्र के निधन की कोई पुष्टि नहीं की गई थी। सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे और आगे की जांच के लिए भर्ती कर लिया गया था। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनकी तबीयत को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल गईं। हेमा मालिनी ने सोमवार रात भी लोगों से अपील की थी कि “शांत रहें और धर्मेंद्र जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial