डलमऊ कठघर गौशाला में गोवंशों को ठंड से बचाने के पुख्ता इंतजाम, प्रशासन सतर्क

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर डलमऊ तहसील क्षेत्र के कठघर स्थित गौशाला में गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार शाम करीब पांच बजे निरीक्षण के दौरान देखा गया कि गौशाला को चारों ओर से पॉलिथीन से ढक दिया गया है, जिससे ठंडी हवा अंदर न जा सके। गोवंशों को गर्मी देने के लिए अलाव की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही पशु चिकित्सकों को नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक उपचार के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अशोक सचान ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि ठंड के मौसम में किसी भी गोवंश को परेशानी न हो और सभी सुरक्षित रहें, इसलिए जिलाधिकारी के निर्देश पर सारे इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial