देर रात गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल, परिवार की दहशत—समाज ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

लालगंज (रायबरेली)। निराला नगर मोहल्ले में रविवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक गोली चलने से एक 42 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। घायल शोभा अवस्थी पत्नी विनोद कुमार को परिजन तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की कलाई में गोली लगने से गहरा घाव बन गया था। परिजनों ने बताया कि घर के पास अचानक गोली चली और शोभा अवस्थी घायल होकर गिर पड़ीं। घटना रात करीब 10 बजे की है, जब अधिकांश लोग अपने घरों में थे और पूरा मोहल्ला शांत था। मामले की सूचना स्वास्थ्य केंद्र से पुलिस को दे दी गई, लेकिन स्थानीय लोगों में सवाल उठ रहे हैं कि रिहायशी इलाकों में आखिर गोली चली कैसे?
महिला के परिजन दहशत में हैं और मोहल्ले में भी भय का माहौल दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने कहा कि ऐसी वारदातें न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं बल्कि इंसानी जिंदगी की कीमत का भी एहसास कराती हैं। समाज के लिए यह चेतावनी है कि सुरक्षा को लेकर सभी को और सजग होने की जरूरत है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial