रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। डलमऊ की ग्रामसभा करकसा में ग्राम प्रधान पुष्पेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है। गांव के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में नालियों का निर्माण, खड़ंजा बिछाने, साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने, अखाड़ा निर्माण तथा प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इन कार्यों के पूरा होने से ग्रामीणों को न सिर्फ दैनिक जीवन में सुविधा मिली है बल्कि पूरे क्षेत्र का सौंदर्य भी बढ़ा है।ग्रामीणों का कहना है कि इन विकास कार्यों से लंबे समय से चली आ रही समस्याएँ दूर हुई हैं। वहीं, ग्राम प्रधान पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्राम सभा करकसा के सर्वांगीण विकास के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा और आगे भी जनहित से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे।गांव में हुए इन कार्यों से विकास की एक नयी पहचान बनी है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी और संतोष का माहौल है।
डलमऊ की ग्राम सभा करकसा में विकास की नई तस्वीर
