इंसानियत शर्मसार: डलमऊ अस्पताल में शव जमीन पर, लापरवाह सिस्टम

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ में दर्दनाक सड़क हादसों के बाद अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। हादसों में मृत शवो को डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ। अस्पताल की ओर से कोई व्यवस्था न होने पर मृतकों के शव जमीन पर ही रखे गए।हद तो तब हो गई जब जमीन पर रखे शवों के पास कुत्तों के बच्चे टहलते नजर आए। यह दृश्य देखकर परिजन, स्थानीय लोग और मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो उठे। लोगों ने इसे स्वास्थ्य विभाग की अमानवीय और शर्मनाक लापरवाही बताया।स्थानीय लोगों का आरोप है कि आपात स्थिति में भी अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। न तो स्ट्रेचर उपलब्ध कराया गया और न ही मृतकों के प्रति कोई संवेदनशीलता दिखाई गई। इस लापरवाही ने स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल कर रख दी है।मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और नाराजगी का माहौल बन गया। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना न केवल अस्पताल प्रशासन बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial