लालगंज (रायबरेली)।
यह जो चमकता सितारा है उनके नाम का, यूं ही नहीं है ,यह नतीजा है कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदार कार्यशैली का। अपनी तेज-तर्रार कार्यप्रणाली के लिए पहचाने जाने वाले लालगंज कस्बा इंचार्ज नितिन मलिक ने एक बार फिर पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। दिनांक 14 जनवरी 2026 को शाम करीब 07:00 बजे थाना लालगंज पर एक महिला सुमन पत्नी देशराज, निवासी लक्ष्मणगंज मजरा जोहवा नटकी थाना डलमऊ वर्तमान पता बरदाही थाना लालगंज, जनपद रायबरेली ने सूचना दी कि उनके दो नाबालिग पुत्र गौरव उम्र करीब 12 वर्ष व सुभाष उम्र करीब 10 वर्ष घर से कहीं चले गए हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक लालगंज के निर्देशन में उपनिरीक्षक नितिन मलिक ने बिना समय गंवाए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम कांस्टेबल आशीष एवं कांस्टेबल सौरभ के साथ मिलकर संभावित सभी स्थानों पर सघन तलाश अभियान चलाया गया। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप महज 01 घंटे 15 मिनट के भीतर, समय करीब 08:15 बजे, दोनों नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया और उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और लालगंज पुलिस की तत्परता व मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की। इस सफल अभियान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब पुलिस अपने कर्तव्य को पूरी ईमानदारी से निभाती है, तो विश्वास और सुरक्षा दोनों मजबूत होते हैं
ईमानदार कर्तव्य का चमकता सितारा: उपनिरीक्षक नितिन मलिक की तत्परता से कुछ ही घंटे में दो नाबालिग सकुशल बरामद
