गीता जयंती पर बजरंग दल की भव्य शौर्य यात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

रायबरेली।
विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल द्वारा मंगलवार को गीता जयंती के अवसर पर सलोन, डीह और नगर क्षेत्र में भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा में विहिप और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।प्रान्त सह मंत्री विवेक सिंह ने बताया कि गीता जयंती के अवसर पर बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष शौर्य यात्रा निकाली जाती है। यह यात्रा पूरे अवध प्रांत के सभी जिलों में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता पूरे जोश और उमंग के साथ शामिल होकर हिंदुत्व, सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश देते हैं। जिला संयोजक विनोद मौर्य ने बताया कि इस शौर्य यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में जागृति लाना है। साथ ही कहा कि धर्म विरोधी और संस्कृति विरोधी गतिविधियों से निपटने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता सदैव तैयार रहते हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला मंत्री धनंजय पाण्डेय, जिला संगठन मंत्री हर्ष जी, जिला उपाध्यक्ष संजय तिवारी, विभाग सह संयोजक पंकज मिश्रा, जिला सह मंत्री सनोरंजन, जिला धर्म प्रसार प्रमुख सुरेश सिंह, डीह संयोजक रवि सिंह, नगर कार्याध्यक्ष अतुलित वाजपेयी, सतांव अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, उपाध्यक्ष दीप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Plus Report

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial