डलमऊ (रायबरेली)। नगर निकाय में जनप्रतिनिधित्व को मजबूत करने के उद्देश्य से माननीय राज्यपाल एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा चार लोगों को नामित सभासद बनाया गया है। इनमें अभिषेक तिवारी उर्फ बॉबी पंडित, पवन जायसवाल और शिवप्रसाद साहू का नाम शामिल है। नामांकन की सूचना मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।स्थानीय कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने नवनामित सभासदों को बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। नवनामित सभासदों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़, पूर्व सभासद मुन्नू मिश्रा एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम गौड़ ने नव नामित सभासदों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की। साथ ही क्षेत्र के लोगों ने भी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
डलमऊ नगर पंचायत को मिले नए नामित सभासद, समर्थकों में खुशी की लहर
