रायबरेली (एनपीआर)। खीरों विकास क्षेत्र के सेमरी चौराहा स्थित गीता गेस्ट हाउस (सरेनी रोड) पर मेडिकल केयर सेंटर एंड हॉस्पिटल, लखनऊ द्वारा रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएँ सुलभ कराने की पहल के तहत लगाए गए इस शिविर में 150 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कर विभिन्न रोगों की जांच कराई।लखनऊ से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों—डॉ. देवेश राजानी (क्रिटिकल केयर),डॉ. पीयूषा वाधवानी राजानी (इनफर्टिलिटी एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन),डॉ. संचित अग्रवाल (हड्डी रोग विशेषज्ञ),डॉ. ऋचा श्रीवास्तव (प्लास्टिक सर्जन),डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह (यूरो सर्जन),डॉ. ए. कुमार (न्यूरो सर्जन)—ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।शिविर संचालकों ने बताया कि ग्रामीणों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे कैंप लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान हो सके।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बकुलिहा के भावी प्रधान प्रत्याशी गुड्डू पाल, अजय रावत, राहुल आर्यन, छोटू आर्यन, राधेश्याम मेडिकल स्टोर के संचालक राधेश्याम, मनोज, सपना, चेतन, हरीशंकर पाल, शिव सहाय, कपिल सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस स्वास्थ्य पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाने की मांग की।
सेमरी चौराहा पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 से अधिक लोगों ने कराई जांच
