रायबरेली (एनपीआर)। मिल एरिया कोतवाली क्षेत्र के संदीराम निवासी रामबरन पुत्र राम प्रसाद (55) की इलाज के दौरान मौत हो गई। बीती 25 नवंबर की रात अज्ञात हमलावरों ने रामबरन को डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजनों ने उन्हें पहले अमावा स्वास्थ्य केंद्र, फिर रायबरेली जिला अस्पताल ले जाया, जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।30 नवंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर आरोपी अरुण यादव पुत्र रमेश कुमार को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अज्ञात हमलावरों की पिटाई से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, एक आरोपी गिरफ्तार
