AIMIM की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, 2027 लोकसभा चुनाव की तैयारियाँ तेज

रायबरेली (एनपीआर)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आज जिला अध्यक्ष ताजदार नकवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मो. आबिद समेत वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में 2027 लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन ने बूथ-स्तर पर नेटवर्क मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और मुद्दा-आधारित राजनीति को और प्रभावी बनाने की रणनीति तय की।जिला अध्यक्ष ताजदार नकवी ने कहा कि AIMIM रायबरेली में सभी वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठा रही है और लक्ष्य है—“हर घर तक AIMIM का संदेश।”जिला उपाध्यक्ष मो. आबिद ने बताया कि संगठन तेजी से विस्तार कर रहा है और आगामी महीनों में कई जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियानों की शुरुआत की जाएगी।बैठक में कार्यकर्ताओं ने 2027 के चुनाव में AIMIM को मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Report _Alam Qadri

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial